सिलाई कड़ाई प्रशिक्षण कार्यक्रम

सिलाई कड़ाई केंद्र बुनियादी रूप से एक ऐसी जगह है जहाँ लोग सिलाई और कड़ाई जैसी कौशल आधारित गतिविधियों का प्रशिक्षण प्राप्त करते है यह कौशल विकास को बढ़ावा देने और रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए डिजायन किया गया है खासकर महिलाओ के लिए बेरोजगारी को दूर करने एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोशल ग्रामीण प्रोजेक्ट्स द्वारा सिलाई कड़ाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत संस्था द्वारा गांव, एवं ग्राम पंचायत स्तर पर सिलाई कड़ाई सेंटर स्थापित कर महिलाओ एवं लड़कियो को प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार के लिए जागरूक किया जायेगा और रोजगार उपलब्ध कराने मे संस्था द्वारा सम्पूर्ण सहयोग किया जायेगा।